फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसे पांच लाख लोग, आज भी रहेगी किल्लत; जानें कब से मिलेगी लोगों को राहत

Tue, 11 Aug 2026 06:25 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पाइपलाइन टूटने से जलसंकट खड़ा हो गया है। सोमवार को करीब पांच लाख लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होने के चलते मंगलवार को भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेट्रो कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यमुनापार के करीब पांच लाख लोग सोमवार को पानी के लिए तरसे। रविवार को रामबाग चौराहे पर यूपीएमआरसी की ओर से पिलर की पाइलिंग के दौरान की गई खुदाई में पानी की 750 मिमी. व्यास की मुख्य पाइपलाइन टूट गई थी। सोमवार को मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया। इससे मंगलवार को भी सुबह-शाम पानी का संकट बना रहेगा। बुधवार को ही पानी पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन


पिलर की पाइलिंग की खुदाई में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़ी पानी की मुख्य पाइपलाइन टूटने से पूरे यमुनापार में जल संकट गहरा गया। सावन के दूसरे सोमवार को व्रत रखने वालों की मुश्किल इससे बढ़ गईं। श्रद्धालु शिवालयों की परिक्रमा कर घर लौटे तो उन्हें पानी नहीं मिला।
व्रत में नहाने, पूजन और भोलेनाथ के अभिषेक के लिए भी लोगों को सबमर्सिबल वाले पड़ोसियों के घर से पानी भरने जाना पड़ा। जलकल विभाग ने टैंकर भेजे लेकिन वे नाकाफी रहे।महावीर नगर निवासी योगेश पाराशर ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को व्रत रखा था लेकिन पानी नहीं मिला। नहाने, पूजन के लिए 200 मीटर दूर पड़ोसी के सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन



 

विवाद से हुई देरी, आज बदला जाएगा पाइप
यूपीएमआरसी की खुदाई में फटी पानी की लाइन की मरम्मत का काम रविवार को ही शुरू किया जाना चाहिए था लेकिन जलकल और यूपीएमआरसी ठेकेदार के विवाद से काम अटक गया। सोमवार को जलकल विभाग ने अपना ठेकेदार उपलब्ध कराया। इसके बाद मरम्मत के लिए खुदाई शुरू की गई। जलकल के अधिशासी अभियंता प्रेम चंद्र आर्य ने बताया कि मंगलवार को पाइप बदलने का काम किया जाएगा। मंगलवार सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं होगी। अगर रात तक काम हो गया तो बुधवार की सुबह आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा।

 

इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा पानी
यमुनापार के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-1, फेज-2, शाहदरा, नुनिहाई, नरायच, नगला रामबल, कालिंदी विहार, 100 फुटा रोड, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर, कृष्णा कॉलोनी, श्याम विहार कॉलोनी, सौदान सिंह डिग्री कॉलेज, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, एडीए कॉलोनी, काशीराम आवास, नगला बिहारी, बघेल बस्ती, फाउंड्री नगर, रामबाग, एत्माद्दौला रोड, प्रकाश नगर, घटवासन, पालीवाल पार्क, विजय नगर कॉलोनी, लंगड़े की चौकी, बल्केश्वर और मंडी समिति के आसपास और सामने की कॉलोनियों में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।

 
विज्ञापन

इन नंबरों पर फोन करके मंगवाएं टैंकर
- टोल-फ्री नंबर - 18002702722
- कंट्रोल रूम नंबर - 8192095401
- अवर अभियंता - 8192095734
- सहायक अभियंता - 8192095302

जनता पर दोहरी मार
मेट्रो ने पानी की पाइपलाइन कई बार तोड़ी है। उससे बर्बाद हुए पानी की कीमत और लाइन टूटने की भरपाई कराई जाए। जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। -प्रकाश केसवानी, पार्षद, ट्रांसयमुना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें