फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की 14 कॉलोनियों में गहराया पानी का संकट, तीन मोटर खराब, दो जगह पाइपलाइन लीक

Sat, 10 Oct 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वारट वर्क्स के नजदीक टूटी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में यमुनापार की 14 कॉलोनियों में पानी का संकट गहरा गया है। पानी की सप्लाई के लिए नाई की सराय ट्यूबवेल योजना में लगाए गए तीन पंप खराब हो गए हैं। यमुनापार क्षेत्र को सप्लाई देने वाली 28 इंच की पाइप लाइन जीवनी मंडी से रामबाग के बीच दो जगह लीक हो गई है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यमुनापार के 25 हजार से ज्यादा लोगों को गंगाजल नहीं मिल पा रहा है। ये पानी के लिए टैंकरों के भरोसे हैं।

विज्ञापन


नाई की सराय ट्यूबवेल योजना में 16 ट्यूबवेल लगे हैं जिनमें से दो पंप पहले ही खराब हो चुके हैं। दो दिन पहले एक और पंप खराब हो गया जिस वजह से पानी की सप्लाई और प्रभावित हो गई। यमुना नदी पर जवाहर पुल से निकली पानी की लाइन दो जगह लीक कर रही है जिससे हर दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। नुनिहाई क्षेत्र की ओर जलकल विभाग की 28 इंच की पाइप लाइन से होने वाली सप्लाई में भी प्रेशर कम मिला। 


समस्या : दो दिन बाद आ रहे टैंकर 
यमुनापार की 14 कॉलोनियों में लोग पानी के लिए निजी टैंकरों के भरोसे हैं। ये टैंकर भी 2 दिन बाद आ रहे हैं। पानी की टंकी से सप्लाई न मिलने के कारण लोगों को हर महीने निजी टैंकरों से पानी खरीदने पर 3500 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुझाव : जब वाटरवर्क्स का शटडाउन हो, तब बदलें पाइप
जलकल विभाग के विशेषज्ञ इंजीनियर अशोक प्रकाश का कहना है कि 12 अक्तूबर को जब जीवनीमंडी वाटरवर्क्स पर शटडाउन लिया जाएगा, उसी समय लीक पाइप लाइनों को बदल देना चाहिए, जिससे बार-बार शटडाउन के कारण लोगों को पानी का संकट न झेलना पड़े। सभी लीकेज चिह्नित होंगे। ऐसे में एक ही दिन में कई जगह काम चला कर पाइपलाइन बदली जा सकती है।

कब तक रहें टैंकरों के भरोसे
नाई की सराय के पार्षद मिथिलेश ने कहा कि 14 कॉलोनियों को पानी नहीं मिल रहा है। टैंकरों के भरोसे कब तक रहेंगे। जलकल विभाग हम लोगों की समस्या नहीं सुन रहा। हमें अब पानी के लिए जनता के साथ आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

ध्यान नहीं दे रहे अफसर
पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमने नाई की सराय में ट्यूबवेल योजना शुरू करा दी थी लेकिन जलकल विभाग उसे भी मेंटेन नहीं कर रहा है। उसमें छोटी-छोटी कमियां हैं जिन्हें दूर करके पानी दिया जा सकता है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। मैं महाप्रबंधक से मिल चुका हूं पर समाधान नहीं हुआ।

योजना बना रहे हैं, संकट दूर करेंगे
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि यमुनापार में पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए योजना बनाई जा रही है। हर एक बिंदु चिह्नित करके निदान किया जाएगा। जहां पानी नहीं मिल रहा है, वहां लोग जलकल से टैंकर मंगा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें