मैनपुरी। शहर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर में शनिवार को लीकेज हुई पानी की लाइन रविवार की दोपहर तक ठीक नहीं हो सकी। जिससे मोहल्ले के 300 घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच सकी। गर्मी के बीच पानी की सप्लाई बंद होने से लोग परेशान दिखे।
शहर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर में शनिवार की दोपहर दो स्थानों पर अचानक पानी की लाइन लीकेज हो गई। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार की शाम और रविवार को सुबह मोहल्ले के 300 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार की दोपहर बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने लाइन ठीक करने के लिए काम शुरू कर दिया था। 24 घंटे से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या हुई। लोगों को सरकारी हैंडपंपों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।