फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: आगरा में तापमान 41 के पार, रेलवे स्टेशन पर यात्री बुझा रहे गर्म पानी से प्यास

Tue, 05 Apr 2022 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। गर्मी से लोगों के हलक सूख रहे हैं। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्री गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
आगरा फोर्ट स्टेशन पर खराब है वाटर कूलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में आगरा कैंट और राजा की मंडी स्टेशनों पर यात्रियों को सादा पानी की टंकी में उबलता हुआ पानी मिल रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर वाटर कूलर खराब मिला। यात्री गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। इसी तरह राजा मंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर भी यात्रियों को गर्म पानी ही मिल पा रहा है। 

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर सोमवार दोपहर दो बजे यात्री पानी लेने पहुंचता है मगर गर्म पानी निकलता है। ऐसे में वह आगे बढ़ जाता है। यही हाल प्लेटफार्म नंबर दो, तीन और पांच, छह पर है। सादा पानी दोपहर में उबलने लगता है। यात्रियों को या तो पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है या फिर इसी पानी को पीना पड़ता है। 

राजा की मंडी, प्लेटफॉर्म-दो

राजा की मंडी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दिल्ली की ओर से आने वाली सबसे ज्यादा गाड़ियां रुकती हैं। यहां प्लेटफॉर्म पर एक भी वाटर कूलर नहीं लगा है। स्टेशन पर कैंट साइड की ओर पानी की टंकी में दोपहर को खौलता हुआ पानी निकलता है। यहां पानी खरीदने की व्यवस्था भी नहीं है। 

आगरा फोर्ट स्टेशन

आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर वाटर कूलर लगा हुआ है, लेकिन यह भी खराब पड़ा है। ऐसे में यात्रियों को पानी की टंकियों से गर्म पानी लेना पड़ रहा है। 

स्टेशन पर भी पानी नहीं

रेल यात्री हर्ष कुमार ने कहा कि राजामंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां वाटर कूलर भी नहीं लगा है। ज्यादातर ट्रेनें यहां रुकती हैं। ऐसे में इस स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।

गर्मी में पानी की समस्या

नूरी गेट की मिनी अग्रवाल ने कहा कि स्टेशनों पर पानी की समस्या गर्मी में ही नजर आती है। वाटर कूलर बंद पड़े हैं। मशीनों से भी सस्ता पानी नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन

स्टेशनों पर बंद पड़ी हैं वाटर वेंडिंग मशीनें

आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, ईदगाह स्टेशनों पर हर प्लेटफॉर्म पर सस्ता पानी मुहैया कराने के लिए रेलवे ने चार साल पहले वाटर वेंडिंग मशीनें लगवाई थीं। इनसे आरओ का ठंडा पानी दो रुपये में एक लीटर मिल जाता था, लेकिन तीन साल ये मशीनें भी बंद पड़ी हैं। स्टेशनों पर वाटर कूलर इक्का-दुक्का ही लगे हैं। 

जून तक शुरू होंगी वाटर वेंडिंग मशीनें

आगरा रेल मंडल के डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेशनों पर लगीं वाटर वेंडिंग मशीनों का संचालन आगरा रेल मंडल करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जून तक इन्हें चालू करवा दिया जाएगा। शीतल जल के लिए वाटर कूलरों को दुरुस्त कराया जाएगा। राजामंडी के प्लेटफार्म एक पर वाटर कूलर लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें