फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे चौकीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांवों में चौकीदार भी विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। शांति व्यवस्था बरकरार रखने में पुलिस की मदद करेंगे। जिले के 21 थाना क्षेत्रों में 915 चौकीदार हैं।
विज्ञापन

चौकीदार पुलिस को गांव की हरेक गतिविधि से अवगत कराते हुए चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। इस कवायद के तहत चौकीदारों के मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी अपडेट कर ली गई है। चौकीदार संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के गांव में दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को देने का काम करेंगे। आचार संहिता के उल्लंघन की दशा में भी जानकारी पुलिस को देंगे। इनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। इसके बाद संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने और उपद्रवियों तथा गड़बड़ी फैलाने वालों की निगरानी पुलिस के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात चौकीदारों द्वारा की जाएगी। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके लिए चौकीदारों को दिया निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें