फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़ी-गली सब्जी और कचरे को बनाया जा रहा 'सोना', ऐसे हो रही लाखों की कमाई

Mon, 25 Feb 2019 02:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा नगर निगम शहर में जनरेट होने वाले कूड़े का निस्तारण ही नहीं कर रहा बल्कि कचरे से कमाई भी कर रहा है। गेल इंडिया के सीएसआर फंड से मिली धनराशि से नगर निगम ने लोहामंडी के राजनगर में आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्ट प्लांट लगाया है। यहां सड़ी गली सब्जियों और फलों और फूलों से खाद बनाई जा रही है।
विज्ञापन

 
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि गेल इंडिया ने शहर की सफाई के लिए अपने सीएसआर फंड से निगम को धन मुहैया कराया था। इस राशि से राज नगर में एक-एक टन की दो यूनिट लगी हैं। यहां सड़ीगली सब्जी, फल आदि से खाद बनाई जा रही है। 

इसी परिसर में दो टन की फूलों से खाद बनाने की यूनिट लगाई गई है। प्लांट के सुपरवाइजर असीम पाल ने बताया कि कंपोस्ट बनने के बाद उसे बोरियों और छोटी थैलियों में पैक किया जाता है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक भी यहां से खाद खरीद सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत) संजय कटियार ने बताया कि प्लांट के लिए सड़ेगले फल और सब्जी आदि शहर की मंडियों, बरात घरों से आती है। कचरे में मिलने वाले गीले कूड़े को भी यहां लाया जाता है। पहले इस कचरे को साफ किया जाता है और उसके केमिकल ट्रीटमेंट देकर प्लांट में कंपोस्ट बनाया जाता है। 

नहीं मिल पा रहे हैं पर्याप्त फूल

फूल भी बरात घरों से, मंदिरों से लाए जाते हैं। लेकिन पर्याप्त फूल नहीं मिल पाते हैं। इसकी वजह से प्लांट की पूरी क्षमता का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। फूलों की आमद बढ़ाने की लिए नगर निगम अब शहर के बाहर से भी फूल लाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें