आगरा। नगर निगम प्रशासन ने गृहकर डिमांड नोटिस का संज्ञान न लेने वाले 574 बड़े बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी किए हैं। इन्हें रकम जमा करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर 50 हजार रुपये से अधिक के गृहकर बकायेदारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी कर एवं सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि कुर्की, संपत्ति सीलिंग जैसी कार्रवाई से बकायेदारों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि निगम की राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।