कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर, आबकारी, वन विभाग, परिवहन तथा बांट-माप की कम राजस्व वसूली पाई गई। जिलाधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी कि कम प्रगति वाले विभाग राजस्व वसूली बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें और हर में तय लक्ष्य पूरा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाकर राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्य समय से पूरे करें। तहसीलों द्वारा आरसी का मिलान अवश्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों के ईओ को निर्देश दिए कि अवैध होर्डिंग्स को हटवाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। चिह्नित स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाने के लिए निर्धारित फीस जमा कराएं। सरकारी होर्डिंग्स के ऊपर कोई भी प्राइवेट होर्डिंग न लगाया जाए।नगरीय निकायों में वाटर टैक्स की भी नियमानुसार वसूली की जाए। बांट माप का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए नियमित दुकानों का निरीक्षण करें।