फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीकाकरण में खराब स्थिति पर तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दी चेतावनी

Tue, 06 Aug 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में मौजूद सीएमओ और अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रगति समीक्षा के अंतर्गत मंगलवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सीएमओ कार्यालय में आयोजित हुई। सीएचसी करहल, बेवर और नगर क्षेत्र मैनपुरी की प्रगति खराब पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। पांच अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

बैठक में अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक की प्रगति समीक्षा में जनपद औसत के सापेक्ष पूर्ण प्रतिरक्षण प्रगति में सबसे कम उपलब्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल, बेवर और मैनपुरी अर्बन की रही है। प्रभारी अधिकारियों को चेतावनी के साथ निर्देश दिए गए कि सुधारात्मक उपायों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिमाह प्रगति अर्जित की जाए। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जिला सतर से सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ब्लाॅक स्तर से चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्वयं एवं अधीनस्थ सुपरवाइजर्स द्वारा नियमित क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण सुनिश्चित कराएं।
बैठक के दौरान चिकित्सा अधीक्षक कुरावली, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानपुरहरी, चिकित्सा अधीक्षक बेवर, चिकित्सा अधीक्षक किशनी, ब्लाॅक सीडीपीओ मैनपुरी देहात एवं मैनपुरी नगर के अनुपस्थित रहने पर जवाब जवाब मांगा गया। बैठक में डाॅ. राकेश कुमार, ओम बाजपेई, डाॅ. विजेंद्र सिंह, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें