फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मेडिकल कॉलेज के वार्ड व्यॉय ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मेडिकल कॉलेज सैफई में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात कोतवाली क्षेत्र के नगला विपिन निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को युवक के कपड़ों की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई के नगला विपिन निवासी अशोक कुमार (31) मेडिकल कॉलेज सैफई में वार्ड व्बॉय के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को वह घर से ड्यूटी पर गया, लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। अकसर रात में वह घर नहीं आता था। इस वजह से परिजनों ने भी खोजबीन नहीं की। इस बीच शुक्रवार सुबह परिजनों को अशोक का शव गांव के पास एक खेत में ट्रांसमिशन लाइन के खंबे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई।
तलाशी के दौरान युवक के कपड़ों की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के अनुसार उसमें आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया गया है। परिजनों की ओर भी खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बताई गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें