किरावली। नगर पंचायत किरावली के वार्ड 14 में पानी की टंकी निर्माण का शिलान्यास चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 14,12 और 9 में पीने के पानी की समस्या थी। टंकी का निर्माण होने के बाद लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर मोनू , आरके इंदौलिया , काले बाबू, असलम आदि मौजूद रहे।