फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, भाजपा नेता हत्याकांड में था वांछित

Tue, 06 Apr 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ इनामी बदमाश
  • पुलिस ने इनामी बदमाश के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया
 
विज्ञापन
बदमाशों को कोर्ट लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के दन्नाहार क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आशू गौर को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता की हत्या के मामले में आरोपी आशू गौर करीब साढ़े चार साल से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पर इटावा पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। यह सिपाही हत्याकांड में शामिल था।

विज्ञापन


एक जनवरी 2017 में हुई थी भाजपा नेता की हत्या
एक जनवरी 2017 को भाजपा नेता मदन चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में आरोपी आशु गौर निवासी श्रृंगार नगर व अन्य फरार चल रहे थे। आशु गौर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

चार नवंबर 2020 को मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में शिवम चौहान के गनर की मौत हो गई थी। इस घटना में भी आशु गौर उसका साथी पीयूष चिकना निवासी खटराना इटावा व अन्य बदमाश शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आशु गौर, पीयूष चिकना व अन्य की तलाश की जा रही थी। सोमवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि यह बदमाश दन्नाहार क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग पर है। इस पुलिस ने घेराबंदी कर दी। 

कार में छिपे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव करते हुए गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान आशु गौर और पीयूष चिकना पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। इनका एक और साथी भी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें