कागारौल। थाना पुलिस, सर्विलांस टीम व साइबर काउंटर इंटेलीजेंस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब को अंग्रेजी शराब बताकर बिक्री करने वाले गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से संबंधित पंजीकृत प्राथमिकी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वैमन तिराहे से वांछित अभियुक्त भारत उर्फ ईश्वरचंद्र निवासी बसेरी काजी थाना फतेहपुर सीकरी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अवैध शराब के कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। थाना पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद