फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में झाड़ू लगा रही महिला पर गिरी दीवार, मौके पर हुई मौत

सार

कुरावली क्षेत्र के गांव बलीपुर में बुधवार की देर शाम घर में झाड़ू लगा रहीं एक महिला पर अचानक दीवार पलट गई।देर रात गांव बलीपुर में हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
22एमएनपी-12-मृतका कुसमा देवी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के गांव बलीपुर में बुधवार की देर शाम घर में झाड़ू लगा रहीं एक महिला पर अचानक दीवार पलट गई। दीवार गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। आननफानन में मलबा में दबी महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी सत्यदेव यादव की पत्नी सुषमा देवी (42) बुधवार की शाम घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। तभी बारिश के चलते दस फ़ीट ऊंची दीवार उन पर भर भराकर गिर गई। दीवार गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर परिजन आ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। महिला की चीखपुकार सुनकर सभी ने दीवार का मलबा हटाकर बाहर निकाला। लेकिन जब तक महिला को बाहर निकाला, तब तक सुषमा देवी की मौत हो चुकी थी। देर रात गांव बलीपुर में हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव मोर्चरी भिजवाया। वहीं, तहसीलदार, लेखपाल की टीम ने भी मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट तैयार की। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें