मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है। दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत और तीन लोग घायल हो गए हैं। परिवार में बच्चे की मौत से कोहराम मचा है। गांव खडेपुर निवासी आदेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र विकास और उसके तीन दोस्त अंशुल, करन और शिवा शनिवार देर शाम गांव में एक मकान के पास खेल रहे थे। तभी अचानक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। चारों बच्चे मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब तक घायल बालकों को बाहर निकाला। तब तक विकास की मौत हो चुकी थी। घायल तीनों बालकों का इलाज चल रहा है।