फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के संत बोले- राममंदिर घर की बात, बनता रहेगा, आतंकियों पर हमले नहीं रुकने चाहिए

Tue, 26 Feb 2019 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर संतों ने जताई खुशी
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों पर गई एयर स्ट्राइक से वृंदावन में दिनभर जश्न का माहौल रहा। आमजनों के साथ सांधु-संतों ने भारतीय सैनिक को सलाम किया। संतों ने कहा कि सेना ने आतंकियों को कड़ा जवाब दिया है, लेकिन अभी इसकी और जरूरत है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो घर की बात है, वो बनता रहेगा, लेकिन बाहर वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं रुकनी चाहिए। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जैसे ही पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की खबर आई तो हर तरफ जश्न का माहौल हो गया। युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। आतिशबाजी होने लगी। वायुसेना की वीरता के इस जश्न में साधु-संत भी पीछे नहीं रहे। विरागी बाबा आश्रम पर एकत्रित हुए संतों ने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए जवाबी कार्रवाई इसे जारी रखने की मांग की।

भारतीय सेना और सरकार की तारीफ करते हुए महामंडलेश्वर योगी नवलगिरि ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण बाहरी मुद्दा नहीं है, वो घर की बात है। इसे हम आपस में सुलझा लेंगे, लेकिन यह कार्रवाई जरूरी थी। क्योंकि सीमाएं सुरक्षित होंगी, तभी राम मंदिर बनाने वाले सुरक्षित होंगे और मंदिर बन सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सबक सिखाना जरूरी'

महंत सुदर दास और हरिबोल बाबाल ने कहा कि राम मंदिर जरुरी है, लेकिन उससे भी पहले देश को हल्के में लेने वालों को सबक सिखाना जरुरी था। जिन मां के लाल शहीद हुए हैं, उनके कलेजों को अब ठंडक पहुंचेगी। सेना की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहना चाहिए। 

संत बिहारी दास ने कहा कि देश की सरकार द्वारा की गई कार्रवाई प्रशंसनीय है। हालांकि अभी यह थोड़ा कम है। वहीं रामदेवानंद सरस्वती ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को फिलहाल टाला जा सकता है लेकिन देश की रक्षा के लिए इस कार्रवाई को नहीं टाला जा सकता था।

महंत रामस्वरूप दास ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी सरकार की ताकत का अहसास हुआ है। मोदी ने जो कहा वो कर दिखाया। पुलवामा हमले के बाद भारतवासियों के चेहरे से गायब खुशी आज दोबारा लौट आई है। इसके लिए भारतीय सेना को बधाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें