फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप की धर्मसभा में शामिल होने के लिए वृंदावन से भी तमाम संत पहुंचे अयोध्या

Sun, 25 Nov 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अयोध्या की तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का मुद्दा गर्माता जा रहा है। शिवसैनिकों ने जहां अयोध्या में डेरा डाल लिया है। वहीं संघ और विहिप की धर्मसभा में शामिल होने के लिए वृंदावन से कई संत और कार्यकर्ता अयोध्या गए हैं। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए प्रशासन ने भी चौकसी बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस बढ़ा दी गई है। सभी खुफिया एजेंसियां निगाह लगाए हुए हैं। वृंदावन से शुक्रवार और शनिवार को कई संत अयोध्या कूच कर चुके हैं। 

विहिप के कार्यकर्ता और प्रचारक भी जा रहे हैं। इन संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि रविवार को भी तमाम लोग गए हैं। वहीं, नौ दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रचारक गांव गांव जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार को प्रचारकों ने न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम किए गए। पदाधिकारियों का कहना है कि उनका जोर नौ दिसंबर वाले कार्यक्रम पर है। जो लक्ष्य रखा गया है उसके मुताबिक मथुरा से दिल्ली के लिए करीब 50 हजार लोग कूच करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें