फिरोजाबाद के टूंडला एवं जसराना में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान आज सुबह 11 से 3 बजे तक कड़ी सुरक्षा में होगा। यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं नारखी ब्लाक में महावीर सिंह बघेल का एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुनना तय है।
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए टूंडला एवं जसराना में आज चुनाव होगा। नारखी में एक मात्र भाजपा समर्थित महावीर सिंह बघेल का नामांकन होने के कारण यहां निर्विरोध चुनना तय है। जसराना ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित कमला देवी और सपा समर्थित दिलीप यादव के बीच कांटे का मुकाबला है।
मतदान के लिए आयोग ने स्थान बदल कर एलआर इंटर कॉलेज कर दिया है। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना के साथ पुलिस बल तैनात किया है।
ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
टूंडला ब्लाक प्रमुख पद के लिए भंवर सिंह, वर्षा देवी एवं ललिता देवी चुनाव मैदान में है। भंवर सिंह का समर्थन भाजपा नेता कर रहे हैं, जबकि वर्षादेवी का समर्थन सपा नेता कर रहे हैं। एक पद के लिए तीन नामांकन होने से चुनाव रोचक हो गया है।
शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान उम्मीद थी कि शायद एक नामांकन वापस होगा, लेकिन दोपहर तीन बजे तक कोई नाम वापस नहीं हुआ। टूंडला ब्लाक में 11 से 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ टूंडला संजय वर्मा सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ब्लाक बीडीसी सदस्य प्रत्याशी के नाम
टूंडला 115 भंवर सिंह, वर्षा देवी, ललिता देवी
जसराना 063 कमला देवी और दिलीप कुमार