फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बूथों पर 90 फीसदी से अधिक मतदान

Mon, 13 Feb 2017 12:41 AM IST
16 बूथों पर 90 फीसदी से अधिक मतदान
विज्ञापन
न वोट देंगे और न मुहल्ले में घुसने देंगे - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में पिछले साल का रिकार्ड ऐसे ही नहीं टूटा। 16 बूथों पर तो 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वहीं, कुछ बूथ ऐसे भी रहे जहां एक भी वोट नहीं डला। ये बूथ देहात क्षेत्र के हैं। इन गांवों के लोगों ने मांगें पूरी न होने पर मतदान का बहिष्कार किया था। प्रशासन ने चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन

शनिवार को जिले के 3411 बूथों पर मतदान हुआ। फतेहाबाद विधानसभा के गढ़ी धाराजीत के बूथ नंबर एक पर सबसे अधिक मतदान हुआ। यहां 98.07 फीसदी मतदान रहा। इसके बाद इसी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर के बूथ नंबर दो पर 94.73 फीसदी, नगला जामुनीभान के बूथ नंबर एक पर 93.27 फीसदी वोट डले। एत्मादपुर के नगला अमर सिंह के बूथ नंबर एक पर 93 फीसदी, बाह के पडुआपुरा बूथ एक पर 92.98 फीसदी, खेगराढ़ के कछपुरा बूथ पर 92.10, यहीं के तुर्कपुरा बूथ एक पर 91.46, फतेहाबाद के घरियाई बूथ एक पर 91.35, यहीं के झारपुरा बूथ एक पर 91.14,  गढ़ीथाना के बूथ एक पर 90.86, बाह के नयावास बूथ एक पर 90.77, फतेहाबाद के चारविश्वा बूथ एक पर 90.62, एत्मादपुर के लखनामई बूथ पर 90.22, फतेहाबाद के लायकपुरा बूथ पर 90.21, फतेहपुर सीकरी के डडूकरा बूथ पर 90.18, सीकरी के घिलोय बूथ पर 90 फीसदी वोट पड़े।
इधर खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी ताल, चांडी व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के देवरी के दो बूथों और सुजगई में एक भी वोट नहीं पड़ा। यहां मतदान शून्य रहा। गढ़ी ताल के बूथ नंबर दो पर 762 वोट हैं। मगर, इनमें से एक मतदाता वोट डालने नहीं गया। चांडी बूथ के 477 मतदाताओं ने ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। देवरी के बूथ नंबर एक में 777, बूथ नंबर दो पर 814 और सुजगई के 803 मतदाता हैं, इनमें से किसी ने भी वोट नहीं डाला। वहीं, खेरागढ़ के गढ़ी ताल के बूथ नंबर पर दो के 821 वोटों में से सिर्फ छह वोट ही डले। इससे यहां मतदान प्रतिशत 0.73 रहा। देवरी के बूथ नंबर 3 पर 1408 मतदाताओं में से नौ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे यहां 0.63 फीसदी मतदान रहा। प्रशासन ने चुनाव आयोग को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शून्य मतदान वाले गांवों के लोग अपनी मांगें न माने से नाराज हैं। इसलिए उन्होंने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें