मतदाताओं का 21 अगस्त तक होगा सर्वे
मैनपुरी। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने के लिए बीएलओ द्वारा 21 अगस्त तक घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि एक जुलाई एवं एक अक्तूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले, पूर्व में छूटे मतदाताओं के नाम नामावली में शामिल किए जाएंगे। संवाद