फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुन में वोटों की बारिश

Sun, 12 Feb 2017 12:58 AM IST
फाल्गुन में वोटों की बारिश
विज्ञापन
फाल्गुन में वोटों की बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताजनगरी के जागरूक मतदाताओं ने उत्साह का नया इतिहास रच दिया। 1951 से अभी तक के चुनाव में पहली बार 63 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लगी रहीं। शांति के साथ वोट डाले गए। इस बार इंतजाम भी खास थे। 280 पोलिंग स्टेशन मॉडल बनाए गए थे। इन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया। वोटरों में सेल्फी प्वाइंट पर वोट के निशान के साथ सेल्फी लेने का भी खूब क्रेज दिखा। दक्षिण और छावनी के वोटरों के लिए अपना वोट देख पाना भी शानदार अनुभव रहा।
विज्ञापन

एत्मादपुर में 2012 विधानसभा चुनाव में 64.4 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार 2.6 फीसदी ज्यादा यानी 67 प्रतिशत हैं। छावनी में 10 प्रतिशत का बंपर उछाल है। 2012 में 57.3 फीसदी वोट पड़े थे जबकि इस बार 67 हैं। दक्षिण में वोट प्रतिशत लगभग एक घटा है। 2012 में 62.6 था जबकि इस बार 61.50 है। उत्तर में 52.5 से बढ़कर 57 हो गया है। ग्रामीण में 55.8 से बढ़कर 62 है। सीकरी में 64.4 से बढ़कर 68 हो गया है। खेरागढ़ में 66.1 से घटकर 61 रह गया है। फतेहाबाद में 67.2 से बढ़कर 71 हो गया है। बाह में 56.2 से बढ़कर 71.18 है।
खेरागढ़, दक्षिण सीट पर घटा मतदान
2012 के मुकाबले सात सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन दो सीटों पर घटा है। ये हैं दक्षिण और खेरागढ़। दक्षिण सीट पर 2012 के मुकाबले एक फीसदी वोट कम पड़े हैं। इसी खेरागढ़ में 5.1 फीसदी मतदान कम हुआ है। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2014 के लोकसभा चुनाव में भी 61 फीसदी वोट पड़े थे। दक्षिण में 60.14 फीसदी मतदान रहा था।
विज्ञापन

15 जिलों में टॉप पर फतेहाबाद
प्रथम चरण के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर शनिवार को हुए मतदान में फतेहाबाद टॉप पर है। यहां 71.18 फीसदी वोट पड़े हैं। खास बात यह है कि  2012 में आगरा की नौ विधानसभा सीटों में यहां सबसे ज्यादा 67.2 फीसदी वोट डाले गए थे। तब के मुकाबले चार फीसदी मतदान बढ़ा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 65 फीसदी वोट पड़े थे।
121 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
विधानसभा चुनाव में आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर भाग्य आजमा रहे 121 प्रत्याशियों का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। जिले में सबसे अधिक प्रत्याशी दक्षिणी विधानसभा सीट पर हैं। यहां 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा एत्मादपुर व उत्तर में 15-15, ग्रामीण में 9, फतेहपुर सीकरी में 7, खेरागढ़ में 14, फतेहाबाद में 7, छावनी व बाह में 14-14 प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें