फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वयंसेवकों ने की मंदिर परिसर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पंचम दिन अभिगृहीत ग्राम प्रतापपुरा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजधारी यादव के नेतृत्व में समस्त स्वयंसेवकों ने गांव में स्थित मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद रैली निकालकर और घर-घर जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी इकठ्ठा की। अंत में हुई सभा में डॉ. नेत्रपाल सिंह ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए संपूर्ण व्यवस्था में बदलाव लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजधारी यादव, विवेक, भावना, अभिषेक, सचिन आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें