सांसद खेल स्पर्धा में वॉलीबाल की विजेता और उपविजेता बेटियों को मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. व
- फोटो : Samvad
बाह। सांसद खेल स्पर्धा में वॉलीबाॅल की विजेता एवं उपविजेता बेटियों को मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। जैतपुर के सिद्धांतराज पीजी कॉलेज की बेटियों श्रद्धा, भूमि, अमृता, नेंसी, दुर्गेश, नाजरीन की टीम ने अपने दमदार खेल के बूते सांसद खेल स्पर्धा में वॉलीबाल का फाइनल जीता है। जबकि सिद्धांतराज इंटर कॉलेज की बेटियों राधिका, आरती, अंशिका, शिवानी, लक्ष्मी, पूजा की टीम स्पर्धा में वॉलीबाल में उपविजेता रही थीं। मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने विजेता और उपविजेता बेटियों को सम्मानित किया। बेटियों ने बताया कि सम्मान से उनका हौसला बढ़ेगा। बेहतर खेल के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान प्रबंधक राजबहादुर शर्मा, अखिलेश शर्मा, ललित महेरे आदि मौजूद रहे।