बरौली अहीर। श्यामो के अवंती वाई लोधी मैदान में स्वामी ब्रह्मानंद महाराज प्रथम वॉलीबॉल टूर्नामेंट 4 और 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने दी। बताया कि इस टूर्नामेंट में केवल वही टीमें शामिल हो सकती हैं, जो एक गांव या एक ही क्षेत्र की होगें। जिनका सत्यापन आधार कार्ड से किया जाएगा।