पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण प्रक्रिया शुरू की गई
जगनेर। क्षेत्र के मेवली में स्थित सहकारी समिति गोदाम पर सोमवार को यूरिया खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सहकारी समिति के सचिव सत्यभान ने भीड़ को देख थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने खड़े होकर टोकन वितरित कराए। सचिव सत्यभान ने बताया कि गोदाम पर यूरिया खाद के एक हजार कट्टे आए थे। सोमवार दो बजे 100 किसानों के बीच यूरिया के 700 कट्टे वितरण किए गए। यूरिया खाद का वितरण शाम पांच बजे तक किया गया।