फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्वकर्मा योजना से निखरेगा शिल्पकारों का हुनर

Sun, 31 Dec 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें विश्वकर्मा योजना के बारे में बताया गया। शिल्पकारों से योजना का लाभ लेने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं को योजना के बारे में शिल्पकारों को बताने और उन्हें लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से शिल्पकारों एवं कारीगरों को उनके हुनर को निखारने का मौका मिला है। विश्वकर्मा योजना में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने के लिए सहायता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि अनीता जैन ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अभियान चलाकर शिल्पकार एवं कारीगरों को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें