पटियाली। तहसील परिसर स्थित बार रूम में चुनाव अधिकारियों की देखरेख में शनिवार को सुबह मतदान हुआ। बार पटियाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 77 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया। पृथ्वीराज गौतम ने नवी अहमद कुरैशी को 19 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। सचिव पद पर वरुण दलेला ने देशदीपक को 3 मतों से हराया। वरुण को 40 मत ल देश दीपक यादव को 37 मत मिले। चुनाव अधिकारी कामेश सक्सेना, मुन्नालाल राजपूत व अरविंद चतुर्वेदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू की गई। मतगणना में बार अध्यक्ष पद पर एडवोकेट पृथ्वीराज गौतम को 48 मत एवं नवी अहमद कुरैशी को 29 मत मिले। बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी में बार अध्यक्ष एडवोकेट पृथ्वीराज गौतम, उपाध्यक्ष एडवोकेट आदिल अली, सचिव पद एडवोकेट वरुण दलेला, कोषाध्यक्ष एडवोकेट चंदन सिंह यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट योगेश कुमार गुप्ता, लेखा परीक्षक एडवोकेट अजब सिंह यादव, सहसचिव मोहम्मद नाज़िम निर्वाचित हुए।चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। एल्डर कमेटी सदस्य अधिवक्ता प्रेम नारायन दीक्षित सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।