फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ओटीटी अधिकारी की माैत की गुत्थी उलझी, होटल में महिला सहकर्मी के कमरे में गई थी जान; अब विसरा खोलेगा राज

Sun, 03 May 2026 09:51 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजन ने पहले किसी साजिश की आशंका जताई थी लेकिन बाद में उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक लैब भेजा है, ताकि मौत की वजह का पता चल सके।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी कंपनी के एक अधिकारी की शुक्रवार रात आगरा के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक लैब भेजा है ताकि मौत की वजह का पता चल सके।
विज्ञापन


गुरुग्राम निवासी 48 वर्षीय अशोक यादव एक ओटीटी कंपनी में पायरेसी सुरक्षा अधिकारी थे। वह पायरेसी के मामलों की जांच के सिलसिले में फिरोजाबाद से आगरा आए थे। उनके साथ एक महिला और एक पुरुष सहयोगी भी थे। तीनों ने शिल्पग्राम सड़क स्थित द ताज कन्वेंशन होटल में तीन कमरे बुक किए थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे अशोक यादव महिला सहयोगी के कमरे में गए, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।

महिला सहयोगी की सूचना पर होटल कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला सहयोगी की भी तबीयत खराब हो गई थी, जिसका पुलिस ने इलाज कराया। परिजन ने पहले किसी साजिश की आशंका जताई थी लेकिन बाद में उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें