फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से लग जाएगा लॉकडाउन, दिनभर तैरते रहे मैसेज

विज्ञापन
कासगंज में सोशल मीडिया पर तैरते अप्रैल फूल के मैसेज - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
शुक्रवार से देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लग जाएगा। 1 अप्रैल से देश की सबसे महंगी कार 50 फीसद छूट पर मिल रही हैं। इस तरह के तमाम मैसेज सोशल मीडिया पर तैर रहे थे। पहले तो सोशल यूजर्स ने ये मैसेज डाले और बाद में खुद लिख दिया कि अप्रैल फूल बनाने के लिए यह एक शरारत थी। लोग एक दूसरे को ऐसी ही शरारतों से सकते में डालते रहे और दिनभर गुदगुदाते रहे।
विज्ञापन

1 अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोग एक दूसरे के साथ शरारत करते हैं और फिर यह कहकर खुद बता देते हैं कि अप्रैल फूल बना रहे थे। सोशल मीडिया पर सुबह से ही चुटकुले और मजाक के मैसेज तैरते रहे। शहर से लेकर गांव तक लोगों के दिमाग में सुबह से ही तमाम शरारते सूझी। कहीं किसानों को फसली योजनाओं के लुभावने मैसेज भेजकर शरारत कर रहे थे तो कहीं कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते लॉकडाउन लगने के मैसेज भेज रहे थे। तमाम ऐसे लोग जो मूर्ख दिवस पर सुबह से ही अंजान थे वे तो इन तैरते मैसेज को सच्चाई मान रहे थे, हालांकि दोपहर होते होते अधिकांश लोग इस शरारत से वाकिफ हो गए।
कुछ यूं तैरे मैसेज-
- संपूर्ण लॉकडाउन पीडीएफ। मैसेज खोला तो दिखा कि अप्रैल फूल बनाया बड़ा मजा आया।
- कुछ सोशल ग्रुप पर मैसेज लिखा था रीमूव्ड यू, काफी स्पेस के बाद नीचे लिखा था अप्रैल फूल।
- 50 प्रतिशत छूट पर मिलेंगी देश की सबसे महंगी कारें।
- हैप्पी दिवाली, नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, बुरा न मानो होली है, ऐसे मैसेज से लोगों को गुदगुदाया।

कासगंज में सोशल मीडिया पर तैरते अप्रैल फूल के मैसेज- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें