फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा क्रिकेटरों को वीरू ने बताया राज, इस मैच ने दिलाई थी टीम इंडिया में एंट्री

Fri, 08 Dec 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ियों को धैर्य के साथ परिश्रम करने का संदेश दिया। बताया कि एक मौका खिलाड़ी को बहुत आगे ले जा सकता है। उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए। उम्मीद पर दुनिया कायम है।
विज्ञापन

 
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गुरुवार को गोयंका चाहर एकेडमी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मेहनत करने से कभी चूकना नहीं चाहिए। मेहनत की बदौलत ही सफलता हासिल की जा सकती है। वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए अपना किस्सा भी सुनाया। 

उन्होंने बताया कि 17 वर्ष की आयु तक उन्हें अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। हर साल ट्रायल देते थे, सेलेक्ट नहीं हो पाते थे।  एक बार दिल्ली की अंडर-19 टीम में जामिया मिलिया इस्लामियां स्कूल की ओर से खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सहवाग। - फोटो : सोशल मीडिया
उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 156 रनों की पारी खेली। इसमें करीब 17 छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने कभी वापस पलटकर नहीं देखा और न ही हार मानी। अब खिलाड़ियों को भरपूर मंच मिल रहा है। क्रिकेट की खूब एकेडमी चल रही हैं। 

प्रशंसकों से बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर लगातार 10 सीरीज जीतने का विश्व रिकार्ड बना सकती है। 

टीम लय में है, लगातार नौ टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। महिला क्रिकेट के संबंध में उन्होंने कहा कि इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। विश्वकप को बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा। जल्द महिला आईपीएल भी देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें