फतेहाबाद। तहसील के गाव सांकुरी खुर्द में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आज भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। दंगल की मुख्य कुश्ती में भारत केसरी शेरा गुर्जर अपने दांव पेच का प्रदर्शन करेंगे।