फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद

Wed, 04 Jan 2023 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
विराट और अनुष्का ने बाबा नीम करोली के दर्शन किए - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी के साथ पहली बार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां आकर विराट-अनुष्का भक्ति में डूबे दिखाई दिए। मंदिरों के दर्शन कर ध्यान भी लगाया। बुधवार की सुबह आठ बजे क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी के साथ वृंदावन पहुंच गए। यहां आकर वह सीधे अटल्ला चुंगी परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौली आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने बाबा नीम करौली की कुटिया में समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। एक घंटे तक ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब डेढ़ घंटे तक रुके। आश्रम में दोनों को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट ने अपने फैंस को बैट पर दिया ऑटोग्राफ - फोटो : अमर उजाला
आश्रम में विराट कोहली ने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया। साथ ही फोटो भी खिंचवाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम के मातृ निवास पहुंचे। यहां मां आनंदमयी मां की कुटिया में दोनों ने लगभग एक घंटे ध्यान लगाया।

विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विराट-अनुष्का का कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है। विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था लेकिन वे सुबह-सुबह ही बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। 

4 of 5
बाबा नीम करोली आश्रम में समाधि स्थल - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए। विराट कोहली और अनुष्का दोनों की बाबा नीम करौरी महाराज में काफी श्रद्धा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
नवंबर 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन किए थे। बाबा को भक्त हनुमान जी का अवतार मनाते हैं। देश-विदेश से हजारों भक्त उनकी समाधि स्थल के दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें