फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार: सिर में दर्द-छाती में भी जकड़न, इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 29 Nov 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वायरल बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।  एसएन और जिला अस्पताल में 1168 मरीज पहुंचे। इसके साथ ही हड्डी-त्वचा रोग की ओपीडी में भी जमकर भीड़ रही।
विज्ञापन
एसएन की ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों में कमी नहीं आ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार को वायरल बुखार के 1168 मरीज पहुंचे। इनको सिर-आंखों में दर्द, छाती में जकड़न भी मिल रही है। 

बुखार-खांसी के साथ सिर में दर्द

एसएन के मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि 451 मरीज आए। सभी ने बुखार-खांसी के साथ सिर में दर्द और भारी रहना। कमजोरी, शरीर में दर्द की शिकायत बताई। छाती में जकड़ने और एलर्जी से सांस लेने में परेशानी भी मिली। ऐसे 280 मरीज रहे। इनको दवा देने के साथ ही सर्दी से बचने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। यही हाल बच्चों का है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में 169 बच्चे आए। इनमें 70 मरीजों को बुखार, खांसी, निमोनिया की परेशानी मिली। इसमें ऐसे भी बच्चे रहे, जिनको सर्दी के कारण पसली भी चल रही है। 

इन बातों का रखें ख्याल 

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में सबसे ज्यादा 818 मरीज बुखार-खांसी और जुकाम के आए। दवा देने के साथ गुनगुना पानी पीने, सर्दी से बचाव के लिए भी कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Agra: रेव पार्टियों में नशे की पुड़िया खपाता था चिंटू, इन मेट्रो शहरों से जुड़े हैं तार

जोड़ों में हो रहा दर्द, त्वचा की एलर्जी

सर्दी पड़ने पर हड्डी और त्वचा रोग के मर्ज बढ़ गए हैं। एसएन में त्वचा रोग विभाग में 301 मरीज आए। विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि पानी कम पीने से त्वचा की एलर्जी हो रही है। चकत्ते होने के साथ खुश्क त्वचा की भी शिकायत है। 145 मरीजों में ये परेशानी मिली। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पाल ने बताया कि 307 मरीज ओपीडी में आए, इसमें से 50 फीसदी को जोड़ों में दर्द, सूजन, मांसपेशियों में दर्द होना, चलने-फिरने में परेशानी बताई। इनको फिजियोथेरेपी और व्यायाम की भी सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें