फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार की दहशत: परिवार में कोई एक हुआ बीमार, तो सभी के लिए मुसीबत; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने

Wed, 12 Aug 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बारिश और उमस के बीच मौसम बदलने से आगरा में वायरल फीवर, गले के संक्रमण, खांसी-जुकाम और सिरदर्द के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3561 मरीज पहुंचे, जहां पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
 
विज्ञापन
एसएन ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बारिश और उमस के बीच बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वायरल फीवर, गले में संक्रमण, खांसी-जुकाम, सिरदर्द और कमजोरी मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 3561 मरीज पहुंचे। आलम ये है कि परिवार में किसी एक को बुखार आ गया, तो अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए लंबी कतारों के कारण मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पंजीकरण हॉल में बैठने की जगह तक नहीं मिली। थकान और बीमारी से परेशान कई मरीज फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेटे को दिखाने पहुंची एक महिला का दोपहर 12 बजे पर्चा बन सका। इसके बाद उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगना पड़ा। पैरों के दर्द का इलाज कराने आई श्यामवती करीब एक घंटे से कतार में खड़ी थीं। दर्द बढ़ने के बावजूद लाइन छूटने के डर से वहीं बैठ गई। ओमवती ने बताया कि जांच का पर्चा बनवाने के लिए वह डेढ़ घंटे से खड़ी थीं।

मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि ओपीडी में बुखार, गले में संक्रमण खांसी-जुकाम और सांस संबंधी समस्याओं समेत विभिन्न रोगों के मरीज आए। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। लोगों को अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए और नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए। इस मौसम में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें