फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायथा मिलिक में फैला डायरिया, पचास से अधिक बीमार, बालक की मौत

विज्ञापन
फरिहा के गांव कायथा मिलिक में डाय रिया फैलने से बीमार हुए बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फोटो - कायथा मिलिक में फैला डायरिया, 50 बीमार, बालक की मौत
विज्ञापन

गांव पहुंची टीम ने 85 मरीजों का किया परीक्षण, 15 की स्लाइड बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद/फरिहा। फरिहा के गांव कायथा मिलिक में शनिवार शाम से डायरिया फैला हुआ है। पचास से अधिक लोग डायरिया का शिकार हुए हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। एक साल के बालक की मौत हो गई। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने 94 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी। कुछ बुखार से भी पीड़ित मिले। गांव में बीमारी फैलने का कारण सफाई न होना बताया गया है।
डायरिया के कारण अंशुल (1) निवासी कायथा मिलिक की हालत खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में अंशुल की मौत हो गई। अंशुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बालक की मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले इलाज के नाम पर खानापूरी
कायथा मिलिक के भोपाली ने कहा गांव में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार के नाम पर सिर्फ खानापूरी की। मात्र गोलियां बांट दीं। साफ सफाई तक नहीं कराई गई। ग्रामीण होरन सिंह, विनोद कुमार, प्रशांत, सत्यवीर सिंह, टिंकू का कहना है अस्पताल में जिन बीमार लोगों को भेजा था उनको एक-एक बोतल लगाकर छुट्टी कर दी गई। उपचार के नाम पर तो सरकारी डाक्टर सिर्फ खानापूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
85 मरीजों की जांच की, 15 की बनाई स्लाइड
फरिहा। डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा के निर्देशन में टीम पहुंची यहां केके त्रिपाठी, तरुण बघेल, धीरेंद्र कुमार, राहुल दो एंबुलेंस के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुल 85 मरीजों की जांच की। इसमें सात जिला अस्पताल भेजे। जबकि 15 की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजा है। डा. दिनेशचंद्र शर्मा का कहना है कि जिन लोगों को डायरिया की शिकायत हुई वह सिर्फ गंदगी के कारण है। गांव में साफ सफाई के साथ चूना का छिड़काव किया है।
विज्ञापन

इनकी बनाई गई स्लाइड
मधु (16), पूनम (15), रोहित (10) मोहित (8), विकास (12), नीला देवी (35), प्रेमपाल, दीपक (12), वंदना (6), अंत (3), वंश (2), ब्रजेश (10) हैं।
जिला अस्पताल में उपचार को इन्हें भेजा
पिंकी (10), जशोदा (8), गंगा (6), पूनम (21), प्रेमपाल (50), होरीलाल (60), कलावती (57, कलावती (55)।
बच्चे की हालत दूधिया से दूध लेकर पिलाने के बाद बिगड़ गई थी। उसके कारण ही मौत हुई है। डायरिया की सूचना पर टीम को भेजा था। 15 लोगों की स्लाइड तैयार कराई है कई लोग रुटीन के बुखार के शिकार मिले हैं। कुछ डायरिया के थे उनको अस्पताल भेजा है। बेहतर उपचार दिया है।
डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें