फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी और पर्यटन मंत्री आज, कल आ रहे डिप्टी सीएम...तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी

Fri, 19 Sep 2025 07:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज आगरा आ रहे हैं। आगरा के प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आगरा आएंगे। तीनों के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को तैयारियां शुरू हो गईं। प्रमुख मार्गों से लेकर सर्किट हाउस तक अफसर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन


सीएम योगी की ट्रांजिट विजिट होगी। वह दोपहर में राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। फिर यहां से मथुरा और वृंदावन जाएंगे। दोपहर 2 बजे मथुरा से पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी जयवीर सिंह आगरा आएंगे। सर्किट हाउस में जन संवाद होगा। पार्टी प्रतिनिधियों से वार्ता होगी। योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। शाम को पर्यटन मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में जनकपुरी महोत्सव में शामिल होंगे।

शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगरा में दौरा होगा। वह ग्राम्य विकास व अन्य विभागों की समीक्षा और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम सहित सभी विभाग वीआईपी दौरे को लेकर दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें