फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी स्टेट वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में विनोद और अमित

Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। प्रयागराज में हो रही प्रथम यूपी स्टेट मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में आगरा के अनुभवी शटलरों ने विभिन्न वर्गों में सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाई है। पुरुष युगल 40 प्लस वर्ग में विनोद सीतलानी और अमित उपाध्याय की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज के चंद्र प्रकाश और ऊर्ज जाफरी को 15-6, 15-9 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। पुरुष एकल 40 प्लस वर्ग में अमित उपाध्याय ने प्री-क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ के सत्येंद्र को 15-6, 15-9 व क्वार्टर फाइनल में नोएडा के गौरव सिंह को 15-8, 15-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष युगल 40 प्लस वर्ग में मनीष गुडवानी और पवन मंगल की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बरेली के अरुण नेगी और दीपक धवन को रोमांचक मुकाबले में 8-15, 15-12, 15-13 से मात दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के शिवप्रताप सिंह और सुशील कुमार सिंह को 15-10, 15-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पुरुष युगल 50 प्लस वर्ग में यश मेहता और अजय महाजन ने प्रयागराज के राजकुमार और विकास चावला को 13-15, 15-12, 15-11 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल 60 प्लस वर्ग में राहुल पालीवाल और सुशील कुमार शर्मा ने क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के अनिल श्रीवास्तव और पारस मौर्य को 15-8, 15-7 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक महेश नौटियाल, जीएसटी अपर आयुक्त (ग्रेड-1) पंकज गांधी, जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रितु सिंह, अध्यक्ष बीना लवानिया, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, संजय कालरा एवं नंदी रावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें