फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति बदले: कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय को दिया अतिरिक्त कार्यभार

Mon, 24 Jan 2022 07:47 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पर कई आरोप लगे थे जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था और राजभवन से इस्तीफा स्वीकार करने के बाद उन्हें पदमुक्त किया गया था।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय की जगह अब छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्रो. आलोक राय को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिसका प्रभार प्रो. विनय पाठक के पास था। 
विज्ञापन

 प्रो. अशोक मित्तल को पांच जुलाई 2021 को कार्य विरत किए जाने पर उसी दिन कुलाधिपति की ओर से प्रो. आलोक राय को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार सौंपा गया था। उनके पास करीब साढ़े छह माह अतिरिक्त प्रभार रहा। यहां तक की विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह भी प्रो. आलोक राय ने ही कराया। कुलाधिपति के निर्देश पर दो सत्रों की डिग्रियां डिजी लॉकर पर अपलोड कराईं। अभियान चलवाकर डिग्रियां कॉलेजों को भेजवाईं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अध्यादेश तैयार कराया। हालांकि विषय विशेषज्ञ संस्थानों को उपलब्ध कराने में जरूर देरी हुई। चरणों में विषय विशेषज्ञ दिए गए, जिसका असर पठन-पाठन पर पड़ा। संविदा कर्मचारी नियमित भी इन्हीं के कार्यकाल में हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें