फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री को बताईं गांव की समस्याएं, मिला समाधान का आश्वासन

विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत समान के गांव रंपुरा में सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण बुधवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने गांव की समस्या बताते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उप मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों गांव रंपुरा में बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की थी। इसके बाद गांव की गलियों का निर्माण तो शुरू हो गया था, लेकिन मुख्य मार्ग के निर्माण में समस्या आ रही थी। इस पर भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री से ग्रामीणों को मिलवाने की बात कही थी।
बुधवार को रंपुरा के ग्रामीणों ने लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर अपनी पूरी समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि किसी तरह गांव में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड के लिए भी रास्ता नहीं है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों से मामले की जानकारी कर कार्रवाई करने की बात कही है। इस दौरान भाजपा नेता अनुराग पांडेय, आलोक अग्निहोत्री, अनुज तिवारी, कन्हैयालाल शाक्य, ब्रजमोहन शाक्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें