फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास निर्माण के लिए ढहा दिया मंदिर, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
कासगंज के बाईपास रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा तोड़ा गया मंदिर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन और बाईपास का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। बाईपास के निर्माण के लिए रास्ते में आ रहे एक मंदिर को लोक निर्माण विभाग ने ढहा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह से भी शिकायत की है इसके अलावा उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

केनाल बाईपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। गांव तैयबपुर सुजातगंज के समीप इन दिनों निर्माण का काम किया जा रहा है, लेकिन गांव के समीप एक हनुमानजी का मंदिर था। यह मंदिर निर्माण में बाधा बन रहा था। लोक निर्माण विभाग ने तहसीलदार से सहमति लेकर मंदिर पर जेसीबी चलवा दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंदिर तोड़कर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
मंदिर का यहां पुर्ननिर्माण कराया जाना चाहिए। इसके अलावा आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने जिले में आए सांसद राजवीर सिंह को शिकायती पत्र दिया। वही पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर आक्रोश जताया। ढोलना पुलिस को मामले की तहरीर दी है। हालांकि अभी तक ग्रामीणों की समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इन्होंने की शिकायत-
- पुजारी मनीराम के अलावा ग्रामीण कोमल सिंह, संजय कुमार, संतोष, नरेशचंद्र, मानवेंद्र, अमित, नाथूराम, नंदकिशोर, विवेक कुमार, रोहित कुमार, हरीशंकर सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने सांसद और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की है।
- 90 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है बाईपास
- 12 से अधिक देव स्थल हैं बाईपास की हद में
वर्जन-
- ग्रामीणों ने एक कोठरी में मूर्ति रख ली थी। जिससे कि मंदिर बताकर उस कोठरी को न तोड़ा जाए। तहसीलदार की उपस्थिति में बाईपास के लिए सुजातगंज के समीप अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। - सुशील कुमार, अधिशाषी अभियंता, पीडब्लूडी।
राजस्व दस्तावेजों के आधार पर ही किसी भी निर्माण पर तोडफ़ोड़ की जाती है। नियम के अनुसार जो भी विधि संवत हैं उसके आधार पर भवन हटाया गया। - अजय कुमार, तहसीलदार
मंदिर के पुजारी मनीराम की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला है। - वृजकिशोर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ढोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें