बरहन। माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन रविवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेविकाओं ने नारा और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान प्रतिभा, माधवी, तन्नू, मोनिका, कावेरी, नीरज, प्रियंका, काजल और ललितेश ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने काे प्रेरित किया। शिविर के बौद्धिक सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस दाैरान प्राचार्या डाॅ. यशोधरा शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभा सिंह, रफीक और अभिषेक आदि माैजूद रहे। संवाद