फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीणों ने डेयरी संचालक को घेरा

Fri, 27 Oct 2023 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। नगला गुरु में ग्रामीणों से लिए गए दूध का भुगतान न करने पर मैनेजर को घेर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मैनेजर से भुगतान किए जाने की बात कही। नगला गुरु निवासी जगदीश के घर पर एक प्राइवेट संस्था करीब तीन साल से चल रही है। शुक्रवार को डेयरी का मैनेजर गजेंद्र सिंह निवासी बदायूं नगला गडू में जगनेश की डेरी पर पहुंचा। तभी वहां मौजूद राकेश, विनोद, गुरबख्श, विकास, बबलू, वीरेंद्र, आकाश, श्री कृष्ण, पप्पू, दिनेश आदि ने मैनेजर को घेर लिया। सभी लोग मैनेजर से लिए गए दूध का भुगतान करने की बात कहने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। वहां मैनेजर से ग्रामीणों का भुगतान करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन


खेत जोतने गए युवक को पीटा

क़ुरावली। थाना क्षेत्र के गांव चंदाई निवासी जसकरन ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की सुबह वह खेत जोतने के लिए गया था। तभी वहां मौजूद पेशकार, राहुल, रोहित (अर्जुन), योगेश ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें