फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिया निर्माण के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
किरावली पुलिया निर्माण की मांग को लेकर विधायक चौधरी को लेकर ज्ञापन सौंपते पुरामना के ग्रामीण फो
विज्ञापन
किरावली। अछनेरा-किरावली मार्ग पर स्थित पुरामना गांव में गोपऊ रजबहा पर बनी सकरी पुलिया के कारण कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीण कई वर्षों से कल्वर्ट सीसी पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह सहित दर्जनों लोगों ने 8 अगस्त 2025 को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था, पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों ने मंदिर पर बैठक कर पुलिया निर्माण की मांग की। बृहस्पतिवार को लगभग चार दर्जन ग्रामीण विधायक चौधरी बाबूलाल के निवास पर सुबह 10 बजे मिले। उन्होंने विधायक को कल्वर्ट सीसी पुलिया निर्माण का मांगपत्र सौंपा। विधायक ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को फोन कर पुलिया निर्माण कार्य के निर्देश दिए। इस दौरान गजाधर सिंह, राजू प्रधान, अशोक लंबरदार, कन्हैया, नारायन सिंह मुखिया, चंद्रवीर सिंह, योगेश मुखिया, रनवीर सिंह, पातीराम, जगदीश, विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें