फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब आवाज का खुला राज: शाम होते ही गांव में पसर जाता था सन्नाटा, रात में बढ़ जाता था डर, अब सामने आया सच

Fri, 27 Dec 2024 08:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांव में अजीब-अजीब आवाज आने से ग्रामीण परेशान तो थे, साथ ही गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगीं। इसके बाद एक विशेषज्ञ टीम गांव पहुंची तो मामला खुला।
विज्ञापन
छानबीन में जुटे लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव अडूकी में कुछ दिनों से रात में अजीब-अजीब डरावनी आवाजों से ग्रामीण परेशान थे। शाम होते ही ऐसी आवाजें आतीं कि लोग घर से बाहर निकलने से भी डरने लगे। गांव में अजीब-अजीब आवाज आने से परेशान ग्रामीण परेशान तो थे, साथ ही गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक चार पैरों का जानवर लोगों ने दीवारों पर चढ़ते उतरते देखा। जानवर को देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और देखकर दंग रहे कि आखिर कौन सा जानवर है। स्थानीय पार्षद ने वन विभाग की टीम से संपर्क किया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम आने से पहले कब्र बिच्छू को कैद करके रखा। वन की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद जानवर को पकड़ा। इसके बाद पता चला कि जानवर कब्र बिच्चू हैं। जो रात को अजीब-अजीब आवाज निकालता है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि जिस जानवर को पकड़ा है। उसे कब्र बिच्छू कहते हैं। यह कब्र में घुसकर मांस के टुकड़े खाता है। पेड़ों पर चढ़कर उनके बीज भी खा लेता है। यह एक प्रकार का सर्वभक्षी जानवर है। कब्र बिच्छू का मेडिकल कराकर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें