टूंडला (फिरोजाबाद)। फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर के 10 दिन बाद भी बदले न जाने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि वे बराबर बिल भी जमा कर रहे हैं फिर भी उन्हें बिजली से वंचित किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम सिंह, चेतन स्वरूप, पूरन सिंह, माधव चंद्र, प्रताप सिंह, भोगी राम, राम सनेही आदि प्रमुख रूप से हैं।
अधिकांश ग्रामीणों ने बिल जमा नहीं किए हैं। इसलिए ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। यदि बिल जमा हो गए हैं तो दो दिन में समाधान करा दिया जाएगा।
इंजीनियर एलबी सिंह
अधिशासी अभियंता, टूंडला
फोटो-
कटौती बंद न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
टूंडला। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कटौती बंद किए जाने की मांग की है।
सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह यादव और वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव ने जून माह में भीषण गर्मी पड़ रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव और जिला सचिव अजब सिंह यादव ने कहा कि दिन हो या रात कभी भी अघोषित कटौती से नगरवासी परेशान हैं। कटौती तत्काल बंद करे अन्यथा सपा जनहित में जनता को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होगी। सुनहरी खां, देशराज सिंह यादव, अभिषेक यादव, राजेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे।
फोटो-
ट्रांसफार्मर में लगी आग, बुझाई
शिकोहाबाद। पथवारी रोड़ पर चंदेल गेस्ट हाउस के पास रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात दस बजे के करीब अचानक तेज आग लग गई। सूचना पर थाना पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया।
जानकारी होते ही विद्युत विभाग के एसडीओ मुनीष कुमार और अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद से कई मोहल्लों की बत्ती देर सायं तक गुल रही। ट्रांसफार्मर जलने से खेड़ा मोहल्ला, खत्राना, जैन गली, पथवारी रोड, एसबीआई के आसपास के क्षेत्र में बुधवार रात से लाइट की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एसडीओ ने बताया कि आग का कारण लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालना बताया गया है।
फोटो
गर्मी से बेहाल, बिजली कटौती भी कर रही परेशान
शिकोहाबाद। तेज धूप और गर्मी से जनता बेहाल है। ऐसे में अघोषित बिजली भी लोगों कोक परेशान कर रही है। विद्युत कटौती के चलते पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई। समय से बिजली न आने पर लोगों को पानी भी पर्याप्त मात्रा में मिल पा रहा है। लॉकडाउन के बाद जब बाजार खुले हैं तो बिजली कटौती के चलते ज्यादातर लघु एवं कुटीर उद्योग बंद पड़े हैं।