फिरोजाबाद में रस्सियों से बंधा पड़ा सांड़
- फोटो : अमर उजाला
आवारा पशुओं को लेकर आक्रोशित किसान अब हिंसक कदम उठाने लगे हैं। मैनपुरी के गांव तिमनपुर में एक सांड़ को पीट पीटकर मार डाला गया। वहीं फिरोजाबाद में ग्रामीणों ने एक सांड़ को रस्सियों से बांधकर क्रूरता से पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुरा में कहीं से एक सांड़ आ गया। ग्रामीणों के अनुसार सांड़ ने क्षेत्र में उत्पात मचा रखा था। उसके हमले में करीब 10 से अधिक लोग घायल हो चुके थे। गांव के लोग दहशत में जी रहे थे। खेतों में घुसकर वह फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था।
सोमवार को किसान हिंसक हो गए। उन्होंने सांड़ को घेर लिया। इसके बाद सभी लाठी डंडा और ईंट पत्थर से सांड़ को मारने लगे। सांड़ ने इधर-उधर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने मौका नहीं दिया और सांड़ को मौत के घाट उतार दिया।