फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं से परेशान किसान हो रहे हिंसक, सांड़ को पीटकर मार डाला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Jan 2019 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद में रस्सियों से बंधा पड़ा सांड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आवारा पशुओं को लेकर आक्रोशित किसान अब हिंसक कदम उठाने लगे हैं। मैनपुरी के गांव तिमनपुर में एक सांड़ को पीट पीटकर मार डाला गया। वहीं फिरोजाबाद में ग्रामीणों ने एक सांड़ को रस्सियों से बांधकर क्रूरता से पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुरा में कहीं से एक सांड़ आ गया। ग्रामीणों के अनुसार सांड़ ने क्षेत्र में उत्पात मचा रखा था। उसके हमले में करीब 10 से अधिक लोग घायल हो चुके थे। गांव के लोग दहशत में जी रहे थे। खेतों में घुसकर वह फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। 

सोमवार को किसान हिंसक हो गए। उन्होंने सांड़ को घेर लिया। इसके बाद सभी लाठी डंडा और ईंट पत्थर से सांड़ को मारने लगे। सांड़ ने इधर-उधर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने मौका नहीं दिया और सांड़ को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

गांव निवासी सोनू ने 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।  

उधर, फिरोजाबाद के जसराना में ग्रामीणों ने एक सांड़ को गांव सबलपुर के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सांड़ को रस्सियों से बांदकर उस पर बल्लम और लाठी-डंडों से प्रहार किया। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
 
ग्रामीणों ने बताया कि नगला शादी में सांड़ के हमले से किसान की मौत के बाद अब डर लगने लगा है। पकड़ा गया सांड़ लोगों को देखकर मारने का दौड़ता है वहीं घर के बाहर बंधने वाले पशुओं को परेशान करता है और फसलों को उजाड़ रहा है। वहीं तहसीलदार छविराम वर्मा ने बताया कि वो बाहर हैं। पूरे मामले की जानकारी करा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें