फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण

Tue, 26 May 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर। कस्बा में ओवरहेड टैंक से समूचे कस्बा में पानी की सप्लाई होती है। इस टंकी को एक ट्यूबवेल से भरा जाता है। इस भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति समूचे कस्बा में नहीं हो पा रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने का पानी खरीद कर मजबूरी में पीना पड़ रहा है। वहीं, समूचे कस्बा इरादतनगर का पानी खारा है।
विज्ञापन




क्षेत्रीय पूर्व विधायक महेश गोयल ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कस्बा इरादतनगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कस्बा सीमा क्षेत्र में मीठा पानी तलाश कर ट्यूबवेल लगवाया गया था। लेकिन इस भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई आधा कस्बा तक ही सीमित होकर रह गई है। इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ओवरहेड टैंक निर्माण के समय दो ट्यूबवेल के माध्यम से ओवरहेड टैंक में पानी की सप्लाई सुनिश्चित की गई थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण एक ट्यूबवेल का ही बोरिंग कराया गया। दूसरे ट्यूबवेल का बोरिंग आज तक नहीं हुआ है। जिसका खामियाजा कस्बा इरादतनगर के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टंकी का संचालन व रखरखाव एक प्राइवेट कंपनी के द्वारा ठेके पर किया जा रहा है।

सप्लाई लाइन लीकेज, टंकी का संचालन प्राइवेट हाथों में

ग्रामीण राकेश कुमार, सचिन कुमार, संतोष कुमार आदि का कहना है कि टंकी के संचालन को लेकर एक प्राइवेट कंपनी विभाग से मोटा पैसा लेती है। लेकिन इसके बाद भी समूचे कस्बा इरादतनगर में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पानी की सप्लाई वाली लाइन लीकेज होने के कारण पानी ओवरहेड टैंक तक कम मात्रा में पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें