फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हादसा: ग्रामीणों की सूझ-बूझ और युवाओं की जांबाजी भी नहीं बचा सकी जान

Sun, 11 Jun 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident in mathura - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में नहर में डूबे कार सवारों को बचाने के लिए गांव मकेरा के युवाओं और ग्रामीणों ने हर संभव कोशिश की। लेकिन अफसोस कोई बच सका। युवा तो अपनी जान की बाजी लगाकर उफनती नहर में कूद गए।
विज्ञापन


बता दें कि फतेहपुरसीकरी नहर में गांव मकेरा पास हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। ऐसे में आसपास गांव के लोग भी जागने ही वाले थे। रात में रोड पर ट्रैफिक की इतना ज्यादा नहीं था लेकिन कार के नहर में डूबते ही शोर मच गया।  

गांव के लोगों को सूचना मिली तो वृद्ध और युवा सभी नहर की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंचने के बाद गांव के युवाओं ने कार सवारों को बचाने के लिए बिल्ुकल भी देर नहीं की। युवा गोताखोर तुरंत ही पानी में कूद गए।
विज्ञापन


इधर बाहर खड़े लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोनकर नहर में पानी को बंद कराया। इससे पानी का बहाव कम होने लगा। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

इधर नहर में कूदे युवा पुलिस के पहुंचने तक कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लाए। हालांकि बाहर लाकर देखा तो सभी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद काफी देर तक नहर में ही ड्राइवर की तलाश की गई। काफी दूर जाकर उसका भी शव गोताखोरों ने खोज लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें