लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे आगरा जिले के बाह क्षेत्र निवासी छह लोग भाडे़ पर एंबुलेंस लेकर गांव तक पहुंच गए। लेकिन, यहां गांव वालों ने बिना जांच कराए उन्हें घुसने नहीं दिया। इस पर ये युवक स्क्रीनिंग के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाह पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन युवकों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एंबुलेंस का सहारा लेकर आसानी से गांव तक पहुंच गए। बाह सीएचसी पर उनकी स्क्रीनिंग हुई तब कहीं वे घर तक पहुंच सके।
स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है। उधर, बाह के एक गांव में दामाद के घर महिला पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर सास को लेकर युवक स्क्रीनिंग के लिए बाह सीएचसी पहुंचा।